Homeबांदाछात्रों को नई शिक्षा नीति के प्रति किया जागरूक

छात्रों को नई शिक्षा नीति के प्रति किया जागरूक

छात्रों को नई शिक्षा नीति के प्रति किया जागरूक

रूपा गोयल
बांदा। देश में कौशल विकास और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 37 वर्षों से निरंतर कार्य कर रही संस्था आइसेक्ट द्वारा छात्रों में नई शिक्षा नीति के प्रति जागरूकता लाने एवं कैरियर काउंसलिंग के उद्देश्य से देश व्यापी कौशल विकास यात्रा 18 सितंबर से पूरे देश में आयोजित की गई। यात्रा देश के 25 राज्यों के 300 जिलों में संचालित की जा रही है। यात्रा 20 सितंबर को बांदा पहुंची यात्रा का स्वागत शैल कन्या इंटर कालेज के संस्थापक प्रवीण निगम ने किया। आईसेक्ट ग्रुप से विकास श्रीवास्तव एवं सौरभ सक्सैना ने यात्रा के उद्देश्य को बताया। इस अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन शैल कन्या इंटर कालेज में किया गया। विकास श्रीवास्तव ने छात्राओं संवाद करते हुए उन्हें नई शिक्षा नीति के बारे मे चर्चा की साथ ही बताया अब आप लोग एक साथ डुअल डिग्री कोर्स कर सकते हैं। आईसेक्ट के रोजगार मंत्रा जाब पोर्टल की जानकारी दी जो कि उन्हें जॉब दिलाने में मददकर्ता है। सौरभ सक्सेना ने आईसेक्ट और विश्व की प्रतिष्ठित कम्पनी माइक्रो साफ्ट के क़रार की जानकारी देते हुए उनके आनलाइन कोर्स करके अपने कौशल विकास कर सकते हैं। अंत में छात्राओं के प्रश्न के उत्तर दिये गये। निगम ने भोपाल से आये कौशल विकास यात्रा के यात्रियों को एवं छात्राओं को धन्यवाद दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read