HomeJaunpurपर्यावरण को संरक्षित करने के लिये सभी का सहयोग जरूरी: अजय

पर्यावरण को संरक्षित करने के लिये सभी का सहयोग जरूरी: अजय

पर्यावरण को संरक्षित करने के लिये सभी का सहयोग जरूरी: अजय

जमदहा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में हुआ पौधरोपण
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। क्षेत्र पंचायत शाहगंज अंतर्गत जमदहा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। प्रधान मो इसराइल के संयोजन में हुए पौधरोपण में नीम, पीपल, बरगद, आम और अमरूद शामिल रहे। प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने कहा कि यह अभियान मातृभूमि और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करने में सहायक होगा। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और पौधों की सुरक्षा का वादा किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया गया। आयोजकों ने बताया कि यह अभियान मिट्टी के कटाव, जलवायु संकट और वायु प्रदूषण की समस्याओं से निपटने में सहायक होगा। इस अवसर पर एपीओ निपेंदर सिंह, उमेश, पंकज शर्मा, रूपचंद, तैयब समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read