बच्चों के मनोदैहिक स्वास्थ्य को सर्वोत्तम बनाता है समर कैम्प: कृष्ण मोहन
उच्च प्राथमिक विद्यालय कबीरूद्दीनपुर में समर कैम्प का हुआ आयोजन
तेजस टूडे सं.
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। ग्रामीण बच्चों के लिए समर कैम्प बहुत ही अच्छी पहल है। इस तरह की गतिविधियों से बच्चों का मनोदैहिक स्वास्थ्य सर्वोत्तम बना रहता है। उक्त बातें धर्मापुर के खंड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कबिरुद्दीनपुर में आयोजित समर कैम्प में कही।
विश्व पर्यावरण के दिवस पर विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण करते हुए खंड विकास अधिकारी द्वारा बच्चों को पर्यावरण के लिए इसकी उपयोगिता को बताते हुए वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। इसी क्रम में सुबह सबसे पहले बच्चों को उनके अनुरूप योगाभ्यास को कराया गया जिसमें विविध प्रकार के आसनों के साथ ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास विद्यालय के शिक्षक अचल हरीमूर्ति द्वारा कराया गया। गणित और विज्ञान के एआरपी रंजय कुमार और अरविन्द कुमार द्वारा गणित और विज्ञान की दैनिक जीवन में उपयोगिता से सम्बन्धित विविध गतिविधियों को कराया गया जिसमें चार्ट पेपर गणित और विज्ञान से संबंधित अनेकों चित्रों को बनवाकर उसकी उपयोगिता को बताया गया।
ग्राम विकास अधिकारी अरविन्द यादव द्वारा बच्चों को अपने विद्यालयी और घर के वातावरण में स्वच्छता के महत्व को बताया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अचल हरीमूर्ति, हीरावती यादव सहित तमाम अभिभावकों की उपस्थिति रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA












