HomeJaunpurसर्पमित्र मुरलीधर अस्पताल से पहुंचे शीतला चौकियां धाम

सर्पमित्र मुरलीधर अस्पताल से पहुंचे शीतला चौकियां धाम

सर्पमित्र मुरलीधर अस्पताल से पहुंचे शीतला चौकियां धाम

तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में दोपहर सर्पमित्र मुरलीधर हौसला अस्पताल से स्वस्थ होने के बाद सबसे पहले पहुंचे और माता रानी के चरणों में मत्था टेककर दर्शन पूजन किये। शीतला चौकियां धाम महंत विनय त्रिपाठी ने दर्शन पूजन कराया। दर्शन पूजन करने के दौरान सर्पमित्र मुरलीधर जी ने कहा कि आज मैं ज़िंदा हूं तो माता रानी की कृपा और देश के हमारे सभी प्रशंसकों की प्रार्थना, दुवाओं एवं वरिष्ठ चिकित्सक का परिणाम है। यही कारण है कि इतनी बड़ी घटना घट जाने के कारण आज आपके सामने खड़ा हूं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ वीएस उपाध्याय ने बताया कि आप अब स्वस्थ हो गये हैं। घर जा सकते हैं तो सबसे पहले हम अपने टीम के साथ शीतला चौकियां धाम मातारानी के दरबार में पहुंचे। आज मां ने मुझे पुनः जीवनदान दिया है। माता रानी की कृपा दृष्टि सदैव हमारे जीवन में बनी रहे, मंगलकामना की है। ज्ञात हो कि सर्पमित्र मुरलीधर बीते मंगलवार को एक रेस्क्यू के दौरान जाल में फंसे कोबरा सर्प ने उनकी दाहिने हाथ की उंगली में काट लिया था जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

Must Read