Homeबहराइचगन्ना ढुलाई वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने का गन्ना आयुक्त ने दिया निर्देश

गन्ना ढुलाई वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने का गन्ना आयुक्त ने दिया निर्देश

गन्ना ढुलाई वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने का गन्ना आयुक्त ने दिया निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। गन्ना ढुलाई वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने का निर्देश गन्ना आयुक्त ने दिया है। गन्ना आयुक्त के निर्देश पर आइपीएल चीनी मिल में रिप्लेक्टर लगाने का काम तेज कर दिया गया है। घने कोहरे में दृश्यता कम हो जाने से होने वाली दुर्घटना की संभावनाओं को रोकने के लिए प्रदेश के गन्ना आयुक्त ने सीडीआई को पत्र भेजकर ट्रैक्टर-ट्रालियों तथा ट्रकों के अगले एवं पिछले बम्फर पर लाल एवं पीले रंग की फ्लोरोसेन्ट पेन्ट एवं पट्टियां लगाएं जाने का सख्त निर्देश दिया है। ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक जरवलरोड राजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि चीनी मिलों का संचालन एवं गन्ना खरीद का कार्य सर्दियों के मौसम में होता है। इस दौरान ठंडक के साथ ही घना कोहरा भी छा जाता है जिससे सड़क पर वाहनों की दृश्यता कम होने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इन दुर्घटनाओं की सम्भावनाओं को रोकने के लिए गन्ना ढुलाई में प्रयुक्त होने वाले वाहनों में लाल व पीले रंगाों की रिफ्लेक्टर पटट्टियां लगाने का कार्य कराया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों के नियमित यातायात वाहनों पर रिफ्लेक्टर अथवा पीला प्रकाश एवं बल्ब की व्यवस्था होने के कारण इनकी दृश्यता दूर से हो जाती है, किन्तु गन्ना किसानों की बुग्गी, बैलगाड़ी, ट्राली आदि में प्रायः रिफ्लेक्टर नहीं लगे होते हैं अथवा ऐसे स्थान पर लगे रहते हैं जहां गन्ना लादने पर रिफ्लेक्टर ढक जाते हैं। जिसके कारण गन्ना लेकर आने वाले वाहन सड़क मार्ग से गुजरते हैं तो दूर से दिखाई नहीं पड़ते जिससे तेज गति से चलने वाले वाहनों से दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावनायें बनी रहती हैं। इन संभावनाओं को रोकने के लिये ट्रैक्टर-ट्रालियों के दोनों कोनों पर छह-छह इंच की लाल एवं पीले रंग की फ्लोरेसेन्ट पेन्ट तथा ट्रकों के अगले एवं पिछले बम्फर पर लाल एवं पीले रंग की फ्लोरेसेन्ट पट्टियां एवं गन्ना ढुलाई हेतु प्रयुक्त बुग्गियों के पिछले हिस्से पर लोहे की पट्टी लगाते हुए उस पर लाल एवं पीले रंग का फ्लोरेसेन्ट पेन्ट लगाने की कार्यवाही तेज कर दी गई है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read