Homeबहराइचजब युगों—युगों का कर्म जगता है तभी संतों का सानिध्य प्राप्त होता...

जब युगों—युगों का कर्म जगता है तभी संतों का सानिध्य प्राप्त होता है: उमाकान्त महाराज

जब युगों—युगों का कर्म जगता है तभी संतों का सानिध्य प्राप्त होता है: उमाकान्त महाराज

हजारों की संख्या में लोगों ने संत मुख से नामदान प्राप्त किया
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। परमपूज्य संत बाबा जयगुरुदेव के द्वारा घोषित उत्तराधिकारी उज्जैन वाले संत उमाकांत जी महाराज द्वारा सत्संग/अमृत वर्षा कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के झिंगिहाघाट रोड से आगे स्थित एक लॉन के सामने रवि अग्रवाल के मैदान पर भारी जनसमूह/ जय गुरुदेव भक्तों के बीच किया गया। देश-विदेश में हो रही भीषण त्रासदी, हो रहे मार्केट के को देखते हुए सतगुरु महाराज द्वारा संदेश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय बहुत भीषण त्रासदी लाने वाला है। लेकिन जो भी सतगुरु का आदेश लेकर नाम जप करेगा उसका बचाव भी होगा। अब तक 40 देशों की यात्रा कर नामदान देने वाले परम संत सतगुरु उमाकांत जी महाराज ने सत्संग के दौरान कहा कि कथा, पूजा भागवत आदि से ज्यादा लाभ मिलने वाला नहीं है, क्योंकि कर्मों का बोझ जीवों पर चढ़ा रहता है लेकिन सद्गुरु के संगत से भवसागर भी पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि मां के पेट में बच्चे भगवान का दर्शन किया करते हैं लेकिन बाहर आते ही वह रोने लगता है क्योंकि मां के पेट के बाहर आते ही उसे यहां सैकड़ों बिच्छुओं के काटने का दर्द जैसा एहसास होता है और वह रोता है। यहां आते ही उसके आंखों पर काल और माया का जाल पड़ जाता है। जबकि पेट में बच्चा भगवान का दर्शन किया करता है।उन्होंने बताया कि आज लोग सिर्फ खाने—कमाने में जुटे हुए हैं। जाने अनजाने में अपने अंगों से पाप कर रहे हैं।भूल जाते हैं कि हमें भी मरना है प्रभु तक को भूल जाते हैं लेकिन मरते समय आत्माओं को यमराज बहुत प्रताड़ित करते हैं और जो संतों के सानिध्य में आ जाते हैं ऐसे लोगों की पीड़ा न के बराबर रह जाती हैं। चौरासी में तमाम तरह के शरीरों में आत्माएं भटकती रहती हैं। मनुष्य का जन्म बड़े भाग्य से मिलता है। जिसके लिए देवता भी तरसते रहते हैं इसीलिए नर मानव शरीर को कहा गया है और नारायण उसे कहा गया जो 9 माह तक शरीर का निर्माण करता है।मनुष्य के शरीर में ही सारे मंदिर, मस्जिद व चर्च आदि हैं और पागल मनुष्य शरीर के बाहर उसे ढूंढने का प्रयास करता रहता है। जबकि सभी शरीर में नूरानी आंखें और शिव दृष्टि होती है। संतों के आदेश का पालन कर सारे देवी देवताओं व भगवान को देखा जा सकता है। भगवान के दर्शन मनुष्य शरीर से ही मिल सकता है। मन पर काबू करने से सब संभव है।संतों द्वारा दिए गए नाम दान सुमिरन भजन से सब आसानी से प्राप्त हो सकता है। आज मनुष्य में ज्यादातर घरों में लोग दुखी रहते हैं। कोई कितना भी पैसे वाला हो सुखी नहीं है। कोई शारीरिक, कोई मानसिक कोई आर्थिक रूप से दुःख से पीड़ित है। लोग भूल जाते हैं कि जो मां के पेट में दूध भर सकता है वह क्या नहीं कर सकता। एक समय था जब इंसान इंसान से प्यार करता था लेकिन आज परिस्थितिया बहुत बदल चुकी हैं इसीलिए सभी वर्णनात्मक नाम जो तरह-तरह कई नामों से पुकारा जाता है। जबकि अनामी नाम जिसे ध्वनिनात्मक व सबका बाप भी कहा गया है ऐसी जानकारी रखने वाले सत्पुरुष यदि मिल जाए तो उन्हें छोड़ना नहीं चाहिए क्योंकि गुरबिन तरा न कोई। इसीलिए संत जगह-जगह घूम-घूम कर जीवों के रक्षार्थ दया करते रहते हैं। आज लोग जय गुरुदेव नाम की लोकप्रियता को देखकर जय गुरुदेव जय गुरुदेव बोलने लगे और साक्षात परिणाम भी देख रहे हैं। इस नाम को बोलने वाले लगातार इसके लाभ से आनंदित हो रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में परम पूज्य संत उमाकांत जी महाराज द्वारा स्थानीय व दूरदराज क्षेत्रों से हजारों की संख्या में आए भारी जनसमूह/भक्तों को नाम दान प्रदान कर सभी से बुरे कर्मों को छोड़ने का आग्रह भी किया गया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read