घर से लापता युवक की तालाब में मिली लाश
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। बाबागंज पांच दिन पूर्व घर से लापता हुए युवक की लाश तालाब में मिली जिससे परिजनों में कोहराम मच गया महेशगंज थाना क्षेत्र के गिस्था के रहने वाला संजय 23 पुत्र राम आसरे बीते 10 दिसंबर को घर से लापता हो गया था उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी।
जिस पर परिजनों ने मामले की शिकायत महेशगंज पुलिस को किया तो पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। रविवार को आजाद नगर बाजार के पीछे तालाब में उसका शव कुछ ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया और सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी जिस पर महेशगंत थाने पुलिस पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवा कर आसपास के ग्रामीणों से पहचान कराई तो वह लापता हुए संजय का शव निकाला। जिस पर परिजनों मौके पर बुलवाकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









