उपनिरीक्षक ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी का गेहूं बरामद
96379
उपनिरीक्षक ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी का गेहूं बरामद
तेजस टूडे सं.
अतुल राय
वाराणसी। पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों की की रोकथाम तथा चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओं के अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत सूचना पर वांछित अभियुक्त विकास पटेल पुत्र भईया लाल पटेल निवासी ग्राम टङिया कोटवा थाना लोहता वाराणसी को यमुना नगर कालोनी में रेलवे लाइन के पास स्थित कब्रिस्तान थाना शिवपुर कमिश्नर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी का 5 बोरी गेहूं बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरादमगी के आधार पर थाना शिवपुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।