Homeउरईई-आफिस प्रणाली पर पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ई-आफिस प्रणाली पर पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ई-आफिस प्रणाली पर पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

एसपी की उपस्थिति में पुलिस लाइन में हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई (जालौन)। पुलिस प्रशासन में पारदर्शिता व दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन उरई स्थित सभागार में ई-ऑफिस प्रणाली के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जनपद के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ई-ऑफिस के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान ई-ऑफिस से जुड़ी तकनीकी कार्यप्रणाली, पत्राचार, फाइल प्रबंधन व डाटा सुरक्षा से संबंधित विषयों को विस्तार से समझाया गया। वक्ताओं ने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली से कार्यों में पारदर्शिता आएगी। समय की बचत होगी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं सरल होंगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली को पूरी गंभीरता से अपनाने और तकनीकी दक्षता हासिल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ईडीएम पुष्पेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप वर्मा, क्षेत्राधिकारी कोंच डॉ देवेंद्र पचौरी, क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ श्रीराम सिंह सहित समस्त थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read