Homeआजमगढ़प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का छात्र सहित अन्य लोग करें...

प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का छात्र सहित अन्य लोग करें अवलोकन: डीएम

प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का छात्र सहित अन्य लोग करें अवलोकन: डीएम

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि अंत्योदय के उपासक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 से 23 सितंबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रधानमंत्री के जीवन और व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी तथा केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक- प्रदर्शनी कलेक्ट्रेट भवन के सामने डॉ0 अंबेडकर पार्क में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई है।

जिलाधिकारी ने जनपद के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा समस्त जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर प्रदर्शनी का अवलोकन करें तथा दूसरे व्यक्तियों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लें तथा सरकार की विभिन्न विकासोन्मुखी एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हों। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी 17 से 23 सितम्बर तक प्रत्येक दिन खुली रहेंगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read