HomeJaunpurJaunpur News : टी.बी. मुक्त भारत अभियान में पूविवि रहेगा साथ: प्रो....

Jaunpur News : टी.बी. मुक्त भारत अभियान में पूविवि रहेगा साथ: प्रो. निर्मला एस. मौर्य

Jaunpur News : टी.बी. मुक्त भारत अभियान में पूविवि रहेगा साथ: प्रो. निर्मला एस. मौर्य

करंजाकला स्वास्थ्य केन्द्र पर 45 क्षय रोगियों को दिया गया पौष्टिक आहार
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। करंजाकला स्वास्थ्य केंद्र के सभागर में सोमवार को राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर क्षय रोग जागरूकता एवं पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर अध्यक्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान में विश्वविद्यालय परिवार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड काल की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विश्वविद्यालय परिवार ने पूर्व में 66 क्षय रोगियों को गोद लेकर उनके स्वस्थ होने तक पूरी देखभाल की है। पुनः 779 क्षय रोगियों को गोद लेकर उनके स्वस्थ होने में लगातार मदद की जा रही है और आज 72 क्षय रोगियों को गोद लिया गया। टीबी की बीमारी को सावधानी और सही इलाज से मात दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सेवा से बढ़कर और कोई धर्म नही है।

हम सभी सेवाभाव और उचित उपचार से प्रदेश और देश को 2025 तक टीबी मुक्त करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने 45 क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार का वितरण भी किया। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने सभी क्षय रोगियों को समय से दवा एवं पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित करते हुये कहा कि हमारा विश्वविद्यालय परिवार परहित सरिस धर्म नहिं भाई, पर पीड़ा सम नहिं अधमाई की भावना से आपके साथ है। समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ राकेश यादव ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और अभी तक विश्वविद्यालय द्वारा क्षय रोगियों के लिए किए गए कार्यों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम को प्रो. मानस पांडेय ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ सुशील अग्रहरी और धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक ने किया। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक वी.एन.सिंह, प्रो. सुरजीत यादव, डॉ. मनोज मिश्र, सहायक कुलसचिव श्रीमती बबिता सिंह, डॉ अजय सिंह, डॉ राकेश बिंद, डॉ लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ अमित वत्स, डॉ विनय वर्मा, राजीव श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, रविकांत पांडेय, सर्वेश यादव, संदीप यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read