छात्रवृत्ति के लिये छात्र/छात्राओं को बैंक खातों में आधार सीडिंग आवश्यक: सीडीओ
963248
छात्रवृत्ति के लिये छात्र/छात्राओं को बैंक खातों में आधार सीडिंग आवश्यक: सीडीओ
संदीप पाण्डेय रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी ने निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश लखनऊ ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजना एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में छात्रो द्वारा छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति प्राप्त करने हेतु सम्बन्धित छात्रो के बैक खातो को आधार सीडिंग कराया जाना अनिवार्य है।
उक्त बैंक खाते का सम्बन्धित बैंक द्वारा नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया मे मैपिंग भी कराया जाना अनिवार्य रूप से आवश्यक है जिससे छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति भुगतान के समय ट्रांजेक्शन फेल होने की संभावना न रहे। उन्होंने जनपद में स्थित समस्त शिक्षण संस्थानों एवं अध्ययनरत समस्त छात्र/छात्राओं से कहा है कि अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग एवं बैंक खाते का बैंक द्वारा नेशनल पेमेंट्स कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया मे मैपिंग कराये जाने हेतु सम्बन्धित बैंक शाखा से सम्पर्क स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।