HomeTrendingढाबों पर खड़े ट्रकों से हादसे हुये तो होगी सख्त कार्यवाही

ढाबों पर खड़े ट्रकों से हादसे हुये तो होगी सख्त कार्यवाही

  • ढाबों पर खड़े ट्रकों से हादसे हुये तो होगी सख्त कार्यवाही

  • अधिकारियों को भी हेलमेट-सीट बेल्ट अनिवार्य

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रभारी जिलाधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर ढाबों के किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े ट्रक और बसों को तत्काल हटाने तथा लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। विकास भवन सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी दोपहिया वाहन से कार्यालय आते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन से आने पर सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, ताकि आमजन को जागरूक किया जा सके। उन्होंने स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब बनाने, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के दोपहिया वाहन चलाने पर रोक लगाने और अनफिट स्कूल वाहनों का संचालन बंद कराने के निर्देश दिए। कोहरे में दुर्घटनाएं रोकने के लिए एनएचएआई को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। प्रभारी जिलाधिकारी ने हिट एंड रन सोलेशियम योजना का प्रचार-प्रसार कराने पर भी जोर दिया। इसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल को 50 हजार और मृतक के आश्रितों को दो लाख रुपये की सहायता मिलेगी। वहीं दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को पांच हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा।

 

 

 

 

Must Read