HomeTrendingजलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटेंगी तनाव-सहिष्णु सब्जियां

जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटेंगी तनाव-सहिष्णु सब्जियां

  • जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटेंगी तनाव-सहिष्णु सब्जियां

  • रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में 21 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शुरू

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव के बीच अब ऐसी सब्जियों की उन्नत किस्में विकसित करने पर जोर दिया जाएगा जो सूखा, तापमान और प्रतिकूल पर्यावरणीय परिस्थितियों का सामना कर सकें। इसके लिए आणविक और पारंपरिक पादप प्रजनन तकनीकों का समन्वय किया जाएगा। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में शनिवार को 21 दिवसीय शीतकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो. अशोक सिंह ने कहा कि जलवायु अनुकूल और तनाव-सहिष्णु सब्जी किस्मों का विकास समय की जरूरत है। वैज्ञानिक प्रशिक्षण से प्राप्त तकनीकी ज्ञान का उपयोग अनुसंधान और कृषि विकास में करें। कार्यक्रम में डॉ. पीके सिंह ने फसल सुधार में आनुवंशिक विविधता को महत्वपूर्ण बताया, जबकि डॉ. विजय यादव ने आधुनिक तकनीकों और संस्थागत सहयोग पर जोर दिया। प्रशिक्षण निदेशक डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि 18 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के 25 वैज्ञानिकों को आधुनिक प्रजनन तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 40 विशेषज्ञ व्याख्यान और व्यावहारिक सत्र आयोजित होंगे।

 

 

 

 

Must Read