Homeबहराइचबालश्रम के विरूद्ध हुई कड़ी कार्यवाही

बालश्रम के विरूद्ध हुई कड़ी कार्यवाही

बालश्रम के विरूद्ध हुई कड़ी कार्यवाही

बहराइच पुलिस ने 5 बाल श्रमिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ नोडल अधिकारी ए0एच0टी0यू0 के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बालश्रम रेस्क्यू अभियान चलाया गया। थाना एएचटी जनपद बहराइच से नि. चन्द्रेश कुमार मय टीम, श्रम विभाग अधिकारी सूरज तिवारी व एनजीओ के साथ थाना दरगाह शरीफ व थाना रिसिया में अभियान चलाकर छोटे बड़े प्रतिष्ठान, कारखाने, उद्योगों, दुकान, निर्माण स्थलों आदि क्षेत्र के निर्माण में बालश्रम/भिक्षावृत्ति, एक युद्ध नशे के विरुद्ध के अंतर्गत संयुक्त टीम द्वारा बाल श्रमिक रेस्क्यू अभियान चलाकर दरगाह शरीफ क्षेत्र से 2 व थाना रिसिया अन्तर्गत 3 नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराते हुए रेस्क्यू किया गया एवं नियोक्ताओं के विरुद्ध श्रम विभाग की टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी तथा आम जनमानस को इस संबंध में जागरूक किया गया कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए ऐसा करना दंडनीय अपराध है तथा इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 108, 112, 1076, 181 आदि के संबंध में जानकारी दी गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read