Homeबहराइचबाल श्रम के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही

बाल श्रम के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही

बाल श्रम के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही

बहराइच पुलिस ने 6 बाल श्रमिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी ए0एच0टी0यू0 के मार्गदर्शन में माह जनवरी से मार्च तक चल रहे अखिल भारतीय बाल बचाव व पुनर्वास, किशोर श्रम उन्मूलन हेतु बालश्रम व बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान में थाना ए0एच0टी0 प्रभारी निरीक्षक मय टीम जनपद बहराइच, श्रम विभाग, जिला प्रोवेशन बहराइच, देहात इंडिया व प्रथम संस्था बहराइच की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र फखरपुर में बाल श्रमिक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू अभिय़ान के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर बालश्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम उन्मूलन रेस्क्यू एवं जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान संयुक्त टीम द्वारा 6 नाबालिग बाल श्रमिकों को भिन्न भिन्न स्थानों से बालश्रम से मुक्त कराते हुए रेस्क्यू किया गया एवं नियोक्ताओं के विरुद्ध श्रम विभाग की टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। रेस्क्यू अभिय़ान के अन्तर्गत 1 बाल श्रमिकों को भिलौरा मोड़ के पास, बिल्डिंग की दुकान थाना फखरपुर, 4 बाल श्रमिकों को मदन कोठी लखनऊ रोड थाना फखरपुर व 1 बाल श्रमिक फखरपुर बाजार से रेस्कयू किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read