जागते रहो रात भर, क्योंकि गुरबक्शगंज पुलिस सो रही है
963144
जागते रहो रात भर, क्योंकि गुरबक्शगंज पुलिस सो रही है
चोरी, लूट व छिनैती का गढ़ बना गुरबक्शगंज क्षेत्र, नतमस्तक हो चुकी पुलिस अनुभव शुक्ला गुरबक्शगंज, रायबरेली। पुलिस मुठभेड़ में लुटेरों को पकड़ने का दावा करने वाली गुरबक्शगंज पुलिस थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही चोरियां लूट व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों के आगे नतमस्तक हो चुकी है। एक के बाद एक क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियां, लूट, छिनैती आदि ने पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोल दी है। अभी हाल ही में गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के ही कोरिहर गांव की घटना थी जहां की रहने वाली सुनीता बीती 26 अगस्त को दोपहर लगभग दो बजे के करीब बैंक आफ बड़ौदा में आठ हजार रुपए जमा करने के लिए जा रही थी तभी रास्ते में मुंह बांधकर आए चार लड़कों ने मारपीट कर रुपए लूट लिया।
पीड़ित ने इसकी तहरीर फिर गुरबक्शगंज थाने में दी थी लेकिन थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज न करके व लुटेरों को न पकड़कर अपने पास से पैसा वापस करके मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना दिया गया। उस मामले को बीते अभी चंद दिन ही हुए की अब ताजा मामला गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र से ही पुनः गौरी सतांव गांव से निकल कर सामने आया है जहां देर रात बेखौफ चोरों ने दो घरों से लगभग सोने चांदी के जेवरात सहित 30 से 35 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया।
गौरी सतांव गांव के रहने वाले उमाशंकर सिंह के घर से बेखौफ चोरों ने सोने चांदी के जेवरात व एक लाख की नगदी सहित लगभग 30 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। वहीं गांव के ही दूसरे घर में रहने वाले अनुराग सिंह के घर में चोरों ने 30 हजार की नगदी व सोने-चांदी के जेवरात सहित लगभग 8 लाख रुपए की नगदी पर बेखौफ चोरों ने हाथ साफ किया और आराम से मौके से फरार हो गए। अब देखना यह है कि आखिर चोरी, छिनैती व लूट का गढ़ बन चुके गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में पुलिस घटनाओं पर लगाम लगा पाती है या फिर क्षेत्र में ऐसी घटनाएं होती ही रहेंगी?
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।