Jaunpur News : 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
963183
Jaunpur News : 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
विपिन मौर्य एडवोकेट मछलीशहर, जौनपुर। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया कि मिली सूचना पर आबकारी निरीक्षक इन्द्रजीत कुमार ने आबकारी मुख्य आरक्षी बलराम दूबे तथा थाने के हेड कान्सटेबल शिव सिंह व कान्सटेबल योगेन्द्र सिंह के साथ सोमवार की सुबह अन्नपूर्णा पेट्रोल पम्प, मछलीशहर से एक अभियुक्त राम सजीवन पाल पुत्र छोटे लाल पाल निवासी आदलगंज, रामपुर को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।