प्रदेश सचिव पंकज ने शेखर को दी बधाई
अब्दुल शाहिद
बहराइच। युवा लेखक शेखर श्रीवास्तव की चौथी पुस्तक अपेक्स वन लाइनर इंग्लिश लिटरेचर ने अमेजॉन पर सर्वाधिक बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। जिसके लिए राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के प्रदेश सचिव पंकज श्रीवास्तव ने बधाई दी। यह पुस्तक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी है। शेखर श्रीवास्तव मूल रूप से कैसरगंज के निवासी हैं। वे अपने विद्यार्थी जीवन से ही प्रतिभाशाली थे।
इस पुस्तक का विमोचन किसान पी.जी. कॉलेज, बहराइच की प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एस. पी. सिंह द्वारा अभी हाल ही में हुआ है। इतने कम समय में पुस्तक की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि कई बार आउट ऑफ स्टॉक भी हो चुकी है। शेखर की इस कामयाबी पर क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता है और उनकी उपलब्धियों के लिए लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













