करेंट लगने से 5 लोगों की हुई मौत
अब्दुल शाहिद
बहराइच। थाना नानपारा क्षेत्र के ग्राम मासूपुर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकल रहा था। जुलूस के दौरान ठेले में लगे लोहे के पाइप से 11 हजार का बिजली टकरा जाने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 02 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव, नानपारा एसडीएम अजीत परेश, नानपारा प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह व अन्य अधिकारीगण द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतकों में अशरफ अली पुत्र अब्बास अली उम्र लगभग 30 वर्ष, सुफियान पुत्र वसीम उम्र लगभग 12 वर्ष, मोहम्मद इलियास पुत्र नफीस उम्र लगभग 16 वर्ष निवासी भग्गढ़वा थाना नानपारा जनपद बहराइच, सफीक पुत्र इदरीश ग्राम चोरी कुटिया थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती, तबरेज पुत्र इस्माइल खान उम्र 17 बर्ष निवासी थाना कोतवाली नानपारा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













