अकीदत के साथ निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी
जयशंकर द्विवेदी/धर्मेन्द्र सिंह
बल्दीराय, सुल्तानपुर। रविवार को जश्ने ईद मीलाद-उन-नबी के मुकद्दस मौके पर क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी तिरंगा झंडे के साथ पूरी शान ओ शौकत के साथ निकाला गया। सरकार की आमद मरहबा,आका की आमद मरहबा से पूरा इलाका अक़ीदत में डूब गया।
जुलूस के दौरान शांति बनाये रखने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद (स.ल) की यौमे पैदाइश जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी के मुक़द्दस मौके पर बल्दीराय थाना क्षेत्र के चक कारी भीट, चक तेंदुआ, इसौली, नन्दौली, इब्राहीमपुर, महमूदपुर, चक मूसी, सोनबरसा, कस्बा माफ़ियात, आलियाबाद, सेमरा, नटौली, मऊ ,आलमऊ व पटेला, कनेहटी सहित अन्य गांवों में तथा धनपतगंज थाना क्षेत्र के बाहरी, ब्रमहौली, घोसिन पतुर्जा आदि गांवों में नबी की शान में जुलूस निकाला गया। पारा बाजार में पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में नात ए पाक पेश किया गया।
ग्रामीण अंचलों में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शनिवार की रात्रि रोशनी की गई तथा घरो को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। रात्रि भर जगह जगह कुरान ख्वानी एव मिलाद का आयोजन किया गया और मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी गई तथा मिठाइयों का वितरण किया गया। जुलूस में अख्तर रजा, आचार्य सूर्यभान पांडेय, राजधर शुक्ला, अजमल, बाबा कमाल खान, बीडीसी तनवीर आलम, हाफिज माबूद, गुलाम हैदर बब्बू, बीडीसी जलील अहमद, आदिल खान, असगर रजा, मोहम्मद अफजाल, जमीर अंसारी, फरहान खान, प्रधान अकील अहमद, प्रधान मोहम्मद रिजवान, अली रजा, कमर अंसारी, टीपू अंसारी, नौशाद अली, डॉ. समीम, हाजी रहमुद्दीन आदि शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










