राज्यमंत्री ने की सहकारी बैंक लिमिटेड रायबरेली की प्रगति समीक्षा बैठक
963180
राज्यमंत्री ने की सहकारी बैंक लिमिटेड रायबरेली की प्रगति समीक्षा बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। जिला सहकारी बैक लिमिटेड रायबरेली मुख्यालय के सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में मंयकेश्वर शरण सिंह स्वास्थ्य राज्यमंत्री उ०प्र० सरकार द्वारा तहसील तिलोई जनपद अमेठी के अन्तर्गत बैंक से सम्बद्ध बी-पैक्स के माध्यम से किसानों को दी जा रही सुविधाए केसीसी ऋण, खाद बीज सहित अन्य उर्वरक आदि की समीक्षा की और समितियों के माध्यम से अधिक से अधिक कृषक सदस्यों को लाभान्वित करें एवं सरकार द्वारा किसानों को सहकार से समृद्धि योजनान्तर्गत दी जा रही सुविधाओं के लाभ दिये जाने की चर्चा की गई। बैठक में अदिति सिंह सदर विधायिका, अशोक कुमार विधायक सलोन, विवेक विक्रम सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लिमिटेड आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा ने बताया कि बैंक से सम्बद्ध समितियों के माध्यम से कृषक सदस्यों को रूपे केसीसी ऋण, कम ब्याज दर पर किसानों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है तथा सरकार द्वारा समितियों को निर्धारित लिमिट के अन्तर्गत किसानों को उर्वरक की उपलब्धता को बनाये रखने एवं किसानों को केसीस ऋण के अन्तर्गत केसीसी मत्स्य पालन, केसीसी पशुपलन ऋण को दिये जाने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर राघवेन्द्र प्रताप सिंह संचालक जिला सहकारी बैक लिमिटेड, विनोद सिंह इफको प्रबन्धक, रणन्जय सिंह वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक, श्याम लाल रत्नाकर शाखा प्रबन्धक, अजय तिवारी, राघवेन्द्र सिंह, आशुतोष बिष्ट, शिवम सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।