वार्षिक परीक्षाफल वितरण के दौरान मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

वार्षिक परीक्षाफल वितरण के दौरान मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

तेजस टूडे सं.
मो. परवेज
लालगंज, रायबरेली। सरस्वती शिशु मंदिर लालगंज में वार्षिक परीक्षा फल वितरण के दौरान प्रबंधक कैलाश बाजपेई ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करके उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य किया। शिष्ट व अनुशासन में प्रथम स्थान ए ग्रेड पाने वाले अदिति मिश्रा, शाश्वत साहू, प्रियांशी दीक्षित, लक्ष्मी, इशिता साहू, अनुराधा मिश्रा, सौम्या साहू, प्रियांशी, शिखर दीक्षित, आदित्य तिवारी रहे।
वन्दना में आहना मिश्रा, माही गुप्ता, लबली यादव, वर्षा अनन्या सिंह ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया। शिशु भारती के पदा‌धिकारियों में देव शर्मा, मानवी मिश्रा, कार्तिकेय, अंशम, आराध्या सुप्ता, शिवा बाजपेयी, कृष्णा शुक्ला पुरस्कृत किए गए। समाचार वाचन प्रमुख में पूर्वी, प्रियांशी, दिव्यांशी सूर्यवंशी को मेडल दे कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार शैक्षिक गतिविधियों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सांत्वना पुरस्कार के तहत मेडल देकर सम्मानित किया गया। मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर विद्यालय प्रबंध समिति ने सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ता आरएसएस के जिला प्रचारक आशुतोष ने कहा कि 1952 में संस्कारित शिक्षा के लिए शिशु मन्दिरों की स्थापना हुई जो वर्तमान में वट वृक्ष बन चुके हैं जो बच्चों को ज्ञानवान और संस्कारवान बनाने की प्रक्रिया में निरंतर गतिशील हैं। प्रबन्धक कैलाश बाजपेयी ने कहा कि नित्य नये-नये प्रयोग से शिक्षा अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा के साथ राष्ट्रभक्ति की संस्कारित शिक्षा विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही है। शिक्षा के विभिन्न माध्यमों को कंप्यूटरीकृत कर दिया गया है। अंग्रेजी शिक्षा के साथ खेलकूद को भी महत्व दिया जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आरएसएस के धर्म जागरण सह संयोजक सुशील शुक्ला ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहता है। शिशु मंदिर से निकले बच्चों की समझ में अलग ही पहचान होती है। प्रधानाचार्य सुरेश पाठक ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के कोषाध्यक्ष कौशलेंद्र कंचन, सदस्य राघवेंद्र सूर्यवंशी, उप प्रबंधक लक्ष्मीशंकर गुप्ता, मनोज गुप्ता, शिवम गुप्ता के साथ आचार्य बंधु रमेश बाजपेई, राम नारायण सिंह, दिवाकर सिंह, पूजा मिश्रा, अनामिका, दिव्यांशी, रमेश मिश्र, रामशरण आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA