पीड़ितों की फरियाद पर एसएसपी गम्भीर, जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान पीड़ितों एवं फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक फरियादी की बात विस्तारपूर्वक सुनते हुए उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। साथ ही प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पीड़ितों की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।











