HomeTrendingयमराज धरती पर आये, यातायात नियमों का पढ़ाये पाठ

यमराज धरती पर आये, यातायात नियमों का पढ़ाये पाठ

  • यमराज धरती पर आये, यातायात नियमों का पढ़ाये पाठ

  • चित्रगुप्त ने लापरवाह वाहन चालकों का लिखा लेखा-जोखा

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। यातायात माह नवंबर एवं सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 2026 के तहत जैकब हाईस्कूल सीपरी बाजार के छात्र-छात्राओं ने अनूठे अंदाज में यातायात जागरूकता रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। क्षेत्राधिकारी यातायात रामवीर सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं विद्यालय प्रबंधक सैमसन जैकब की अध्यक्षता में निकली रैली में यमराज और चित्रगुप्त की वेशभूषा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यमराज ने हेलमेट पहनकर चलने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर प्रोत्साहित किया, वहीं यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों का लेखा-जोखा चित्रगुप्त ने अपने बहीखाते में दर्ज किया। रैली का संयोजन ट्रैफिक चीफ वार्डन एवं सड़क सुरक्षा समिति की सदस्य डॉ. प्रगति शर्मा ने किया। इस दौरान निरीक्षक यातायात देवेंद्र शर्मा सहित विद्यालय का स्टाफ, ट्रैफिक वार्डन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read