Homeबदायूंप्रवर्तन बरेली की आबकारी की टीम ने बदायूं में चलाया दबिश अभियान

प्रवर्तन बरेली की आबकारी की टीम ने बदायूं में चलाया दबिश अभियान

प्रवर्तन बरेली की आबकारी की टीम ने बदायूं में चलाया दबिश अभियान

अंकित सक्सेना
बदायूं। आबकारी आयुक्त के आदेश पर चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत उप आबकारी आयुक्त बरेली प्रभार एसपी सिंह के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में आबकारी बदायूँ, प्रवर्तन बरेली और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के थाना सिविल लाइन के ग्राम मीरा सराय और मझिया आदि ग्राम में दबिश देकर कुल 4 अभियोग दर्ज करके कुल 60 लीटर अवैध शराब बरामद की और 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मौके से 1100 किग्रा लहन नष्ट किया गया। टीम में आबकारी निरीक्षक दिनेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, रोहित शर्मा, प्रकाश कुमार, सुनील सिंह, चमन सिंह और परमहंस कुमार मय स्टाफ रहे। जिलाधिकारी मनोज कुमार के आदेश पर 20 अगस्त से 10 सितंबर तक चलाये जा रहे अभियान में बदायूं की सभी तहसीलों में मिलाकर कुल 95 अभियोग पकड़े गये और कुल 1985.40 लीटर शराब बरामद की गई और 73 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस दौरान कुल 2330 किग्रा लहन मौके पर नष्ट किया गया। आबकारी निरीक्षक रोहित शर्मा ने बताया कि आबकारी विभाग को पुलिस का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। अवैध शराब के अड्डों को नष्ट करने के लिए संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read