मणिपुर की घटना के विरोध में सपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च
रूपा गोयल
बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के आवाहन पर आज लगातार तीसरे दिन राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया और मांग की गई कि मणिपुर के हत्यारों को फांसी की सजा सुनाई जाए। उसी कड़ी में समाजवादी पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन दर्ज कर रही है और डबल इंजन की सरकार से मांग करती है कि मणिपुर में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और मुख्यमंत्री को बर्खास्त किया जाए और माननीय सर्वाेच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति से जांच कराई जाए। महिलाओं का उत्पीड़न बंद हो। इस मौके पर नीलम गुप्ता राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी महिला सभा किरण यादव, प्रदेश महासचिव नीलम कोटर, नीलम यादव, रुखसाना हाशमी, शबाना मंसूरी, निवर्तमान योजन सभा के जिलाध्यक्ष आमिर खान, मनी, विक्की, खान रियाज अली, कुतवा खान, पुरुषोत्तम गुप्ता, उमेश यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











