Homeआजमगढ़पति को आत्महत्या के लिये मजबूर करने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार

पति को आत्महत्या के लिये मजबूर करने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार

पति को आत्महत्या के लिये मजबूर करने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। अचल सम्पत्ति को अपने नाम कराने की जुगत में लगी महिला ने अपने सहयोगी के साथ पति को इस कदर प्रताड़ित किया कि उसे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। मृतक के पुत्र द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर पुलिस ने रविवार को मृतक की पत्नी व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। तहबरपुर थाना क्षेत्र के चकिया दूबेरामपुर ग्राम निवासी अच्छेलाल निषाद को उसकी पत्नी ऊषा देवी ने अपने सहयोगी इंद्रजीत निषाद निवासी ग्राम अलहनी थाना कप्तानगंज के साथ जमीन अपने नाम करने के लिए दबाव बनाने लगी। अच्छेलाल द्वारा ऐसा करने से इंकार करने पर ऊषा और उसके सहयोगी इंद्रजीत ने ऐसा दबाव बनाया कि प्रताड़ना से आजिज आकर अच्छेलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतक के पुत्र राज निषाद ने पिता को आत्मघाती कदम उठाने के लिये मजबूर करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में बीते शुक्रवार को अपनी मां ऊषा देवी एवं उसके सहयोगी इंद्रजीत के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने रविवार की दोपहर दोनों अभियुक्तों को तहबरपुर बाजार स्थित तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read