HomeTrendingतेज रफ्तार ट्रेलर ने पति, पत्नी एवं मासूम बेटी को कुचला, तीनों...

तेज रफ्तार ट्रेलर ने पति, पत्नी एवं मासूम बेटी को कुचला, तीनों की हुई दर्दनाक मौत

  • तेज रफ्तार ट्रेलर ने पति, पत्नी एवं मासूम बेटी को कुचला, तीनों की हुई दर्दनाक मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
महराजगंज, गोरखपुर। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बलुहीधूस चौराहे के पास बृहस्पतिवार की दोपहर ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पकड़ी भारतखंड थाना कोठीभार निवासी नौशाद (28), पत्नी सलेहा (26) और पांच वर्षीय मासूम बेटी शहजादी की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पकड़ी भारतखंड (थाना कोठीभार) निवासी नौशाद (28) अपनी पत्नी सलेहा (26) और 5 वर्षीय मासूम बेटी शहजादी के साथ बाइक से परतावल दवा लेने जा रहे थे। अभी वह बलुहीधूस चौराहे के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read