मुंडन को निकले थे, मातम लौटा
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 की हुई मौत, 23 घायल
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। पढुआ थाना क्षेत्र में मुंडन के लिए जा रहे परिवार की ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई तथा 23 लोग घायल हो गये हैं। 9 की हालत गंभीर है। हादसा ओवरलोड के कारण हुआ। शारदानगर के सोहरिया गांव से बाल गोविंद अपने बेटे का मुंडन कराने बहराइच जा रहे थे। एक ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां जोड़कर 80-90 लोग सवार थे। पढुआ के पास सामने वाहन आने पर ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली खाई में गिर गई। चीख-पुकार मच गई। कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर लोगों को निकाला। मृतकों में आरुषि 12, राजकुमारी 40, नैंसी 15, पंछी 16 और मखाना 45 शामिल हैं। सभी सेमरी गांव के थे। डीएम-एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। डीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की मदद की घोषणा की है। एएसपी पूर्वी ने बताया कि ओवरलोड से हादसा हुआ, चालक पर केस दर्ज हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से सवारी ढोना आम है। हर हादसे के बाद कार्रवाई की बात होती है, फिर वही लापरवाही शुरू हो जाती है। लोगों ने बसों की व्यवस्था और ट्रॉली से सवारी ले जाने पर रोक की मांग की है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



