काउंसलिंग के बाद एक साथ रहने को राजी हुये दम्पति
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में वैवाहिक विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु संचालित मिशन शक्ति केंद्र द्वारा समझा—बुझाकर एक दंपत्ति के बीच समझौता कराया गया है। जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली में पति-पत्नी के आपसी विवाद सम्बन्धी मामले की शिकायत प्राप्त हुई। कोतवाली नगर में नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा काउंसलिंग करने के बाद दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। सुलह के बाद दोनों पक्ष राजी खुशी एक साथ रहने के लिए अपने घर चले गये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



