HomeFirozabadछः माह से कम आयु के शिशुओं में कुपोषण की रोकथाम पर...

छः माह से कम आयु के शिशुओं में कुपोषण की रोकथाम पर विशेष ध्यान

छः माह से कम आयु के शिशुओं में कुपोषण की रोकथाम पर विशेष ध्यान

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। वर्ष 2025 में सम्भव अभियान 5.0 को पूरे जनपद में प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस वर्ष की थीम “छः माह से कम आयु के शिशुओं में कुपोषण की रोकथाम एवं प्रबंधन” तय की गई है जिसके अंतर्गत कम वजन में जन्मे शिशुओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं बाल विकास सेवाओं से जुड़े कर्मियों का संवेदीकरण किया जाएगा, ताकि वे शिशुओं में कुपोषण की समस्या को समय रहते पहचान सकें और माताओं को स्तनपान एवं नवजात देखभाल से जुड़ी व्यवहारिक जानकारियाँ दे सकें। साथ ही केवल स्तनपान और ऊपरी आहार के महत्व को लेकर भी माताओं और परिवारों को जागरूक किया जाएगा।अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र और ग्राम स्तर पर विविध प्रकार की गतिविधियाँ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराये जायं। चिन्हित सैम श्रेणी के बच्चों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं वीएचएसएनडी सत्रों के माध्यम से एएनएम और सीएचओ द्वारा जांच कराई जाए और आवश्यकतानुसार उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाय। इस अभियान को जिले में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि जनपद फिरोजाबाद को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम उठाया जा सके। सभी विभागों को अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन करते हुए अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read