घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे सपा कार्यकर्ता

Must Read

- Advertisement -
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जफराबाद विधानसभा अंतर्गत सरस्वती निकेतन इंटर कॉलेज में समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के सभी विधानसभा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान एवं जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का आह्वान नामक पत्रक सभी विधानसभा में प्रत्येक घर तक पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने लिए पदाधिकारियों ने संकल्प लिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा किसान, कामगार, श्रमिक और नौजवान परेशान हैं। किसानों को राहत देने की जगह कर्ज पर जीने की सलाह दी जा रही है। जिला सचिव नंदलाल यादव ने कहा कि भाजपा किसानों को बड़े-बड़े वादे एवं झूठा सपना दिखाकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है। इस मौके पर डा. अवधनाथ पाल, सपा नेता दिनेश यादव आर्मी, प्रधान अनिल यादव, कन्हैया लाल, अरविन्द मौर्या, रवि यादव, लकी त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, राजनाथ यादव, रत्नाकर चौबे, पप्पू रघुवंशी, इंदु प्रकाश सिंह, जियाराम यादव, पंकज यादव, डा. सरफराज खान, राजेंद्र यादव (टाइगर), रवि रांझा, शिवसंत यादव आदि मौजूद रहे।
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जफराबाद विधानसभा अंतर्गत सरस्वती निकेतन इंटर कॉलेज में समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के सभी विधानसभा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान एवं जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का आह्वान नामक पत्रक सभी विधानसभा में प्रत्येक घर तक पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने लिए पदाधिकारियों ने संकल्प लिया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा किसान, कामगार, श्रमिक और नौजवान परेशान हैं। किसानों को राहत देने की जगह कर्ज पर जीने की सलाह दी जा रही है। जिला सचिव नंदलाल यादव ने कहा कि भाजपा किसानों को बड़े-बड़े वादे एवं झूठा सपना दिखाकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है। इस मौके पर डा. अवधनाथ पाल, सपा नेता दिनेश यादव आर्मी, प्रधान अनिल यादव, कन्हैया लाल, अरविन्द मौर्या, रवि यादव, लकी त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, राजनाथ यादव, रत्नाकर चौबे, पप्पू रघुवंशी, इंदु प्रकाश सिंह, जियाराम यादव, पंकज यादव, डा. सरफराज खान, राजेंद्र यादव (टाइगर), रवि रांझा, शिवसंत यादव आदि मौजूद रहे।

सिरकोनी, जौनपुर। क्षेत्र के बन्दीपुर स्थित शराब की दुकान को हटाने की माँग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध गया और धरने पर बैठ गए। उक्त गांव पर स्थित शराब की दुकान को ग्रामीण यह कह कर हटाना चाहते है कि इसके चलते आस पास में गन्दगी फैल रही है। साथ ही कुछ अराजक तत्व भी आ कर यहां बवाल करते है। धरने पर विशाल सिंह, कल्लू, मोनू सिंह, बंटी सिंह, विपिन यादव, सनी गुप्ता, संदीप अग्रहरि, चन्दन राजभर, नीरज गुप्ता, विकास शर्मा सहित अन्य रहे। अतुल राय जलालपुर, जौनपुर (टीटीएन) 26 जून। स्थानीय थाना क्षेत्र के तुल्लापुर (रेहटी) गांव निवासी व किसान सभाजीत पाल (58 वर्ष) की गुरुवार को आकाशीय की चपेट में आने से मौत गई। गुरूवार की शाम उक्त किसान नेवादा गांव स्थित एक खेत में अपनी गायों को चरा रहे थे। जब तेज पानी आया तो वे छाता लेकर पास में कटहल के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गये। तभी तेज आवाज और चमक के साथ बिजली पेड़ पर गिर गई जिससे सभाजीत पाल झुलस गए और कटहल का पेड़ भी फट गया। परिजन उन्हें तुरन्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जलालपुर ले गये जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मृतक अपने पीछे पत्नी राज देवी और दो बेटों ओम प्रकाश पाल और जय प्रकाश पाल को छोड़ गये। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ की मनाई गई पुण्यतिथि जौनपुर (टीटीएन) 26 जून। जफराबाद के पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी की द्वितीय पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गांव हरिद्वारी में मनाई गई। इस मौके पर उनके पुत्र ने असहाय, गरीबों में खाद्य सामग्री व राशन वितरित किया। उपस्थित लोगों ने शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के सरल व्यवहार को याद करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम प्रधान वंदना त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी अपने क्षेत्र की जनता को अपने परिवार की तरह मानते थे। वे हमेशा अपने क्षेत्र में लोगों के बीच उपस्थित रहते थे। उनके पुत्र आलोक त्रिपाठी ने कहा कि वह आज हमारे बीच भले ही न हो लेकिन उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा हम सबके ऊपर बना रहेगा। इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर अजय त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, राम शिरोमणि त्रिपाठी, अमर बहादुर सिंह, प्रकाश चंद त्रिपाठी, विजय यादव, गिरीश चन्द त्रिपाठी, संजय पटेल, प्रभाकर दूबे, वेदांत त्रिपाठी, वरुण त्रिपाठी, आयुष आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

8 मार्च के राष्ट्रीय लोक अदालत को को लेकर न्यायिक अधिकारियों ने की बैठक

8 मार्च के राष्ट्रीय लोक अदालत को को लेकर न्यायिक अधिकारियों ने की बैठक तेजस टूडे ब्यूरो अमित त्रिवेदी हरदोई। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This