भारतीय समता समाज पार्टी ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक

जौनपुर। भारतीय समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव लौटन प्रजापति के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को मांग पत्र सौंपा। लौटन प्रजापति ने कहा कि मैनपुरी जनपद के खरपारी माधवनगर निवासी राम बहादुर प्रजापति, उनके पुत्र बच्चन प्रजापति, पत्नी सरला देवी, पुत्री शिखा, रोली आदि घर में सो रहे थे। उसी समय पड़ोसी सहित अज्ञात लोगों ने देर रात उक्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया जिससे मौके पर दो वर्षीय एक मासूम की मौत हो गई। वहीं अन्य लोगों को सैफई हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान राम बहादुर एवं उनकी पत्नी सरला देवी की मृत्यु हो गई। परिवार के अन्य सदस्य जिन्दगी और मौत से जुझ रहे हैं। भारतीय समता समाज पार्टी ने मुख्यमंत्री से उक्त घटना की जांच कराते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग किया है। साथ ही पीड़ित परिवार को पांच करोड़ रूपये आर्थिक मदद, सुरक्षा एवं उत्तम उपचार के साथ परिवार के जीवन यापन के लिए एक सदस्य को नौकरी देने की मांग किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष वाराणसी विजय कुमार प्रजापति, सचिन प्रजापति, प्रदेश सचिव लालजीत प्रजापति, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रजापति, महासचिव डा. संजीव प्रजापति, बूथ अध्यक्ष उर्मिला प्रजापति, चंदन, अनिल, रामजस प्रजापति आदि मौजूद रहे।

जौनपुर। भारतीय समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव लौटन प्रजापति के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को मांग पत्र सौंपा। लौटन प्रजापति ने कहा कि मैनपुरी जनपद के खरपारी माधवनगर निवासी राम बहादुर प्रजापति, उनके पुत्र बच्चन प्रजापति, पत्नी सरला देवी, पुत्री शिखा, रोली आदि घर में सो रहे थे। उसी समय पड़ोसी सहित अज्ञात लोगों ने देर रात उक्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया जिससे मौके पर दो वर्षीय एक मासूम की मौत हो गई।
वहीं अन्य लोगों को सैफई हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान राम बहादुर एवं उनकी पत्नी सरला देवी की मृत्यु हो गई। परिवार के अन्य सदस्य जिन्दगी और मौत से जुझ रहे हैं। भारतीय समता समाज पार्टी ने मुख्यमंत्री से उक्त घटना की जांच कराते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग किया है। साथ ही पीड़ित परिवार को पांच करोड़ रूपये आर्थिक मदद, सुरक्षा एवं उत्तम उपचार के साथ परिवार के जीवन यापन के लिए एक सदस्य को नौकरी देने की मांग किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष वाराणसी विजय कुमार प्रजापति, सचिन प्रजापति, प्रदेश सचिव लालजीत प्रजापति, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रजापति, महासचिव डा. संजीव प्रजापति, बूथ अध्यक्ष उर्मिला प्रजापति, चंदन, अनिल, रामजस प्रजापति आदि मौजूद रहे।

सिरकोनी, जौनपुर। क्षेत्र के बन्दीपुर स्थित शराब की दुकान को हटाने की माँग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध गया और धरने पर बैठ गए। उक्त गांव पर स्थित शराब की दुकान को ग्रामीण यह कह कर हटाना चाहते है कि इसके चलते आस पास में गन्दगी फैल रही है। साथ ही कुछ अराजक तत्व भी आ कर यहां बवाल करते है। धरने पर विशाल सिंह, कल्लू, मोनू सिंह, बंटी सिंह, विपिन यादव, सनी गुप्ता, संदीप अग्रहरि, चन्दन राजभर, नीरज गुप्ता, विकास शर्मा सहित अन्य रहे। पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ की मनाई गई पुण्यतिथि जौनपुर (टीटीएन) 26 जून। जफराबाद के पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी की द्वितीय पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गांव हरिद्वारी में मनाई गई। इस मौके पर उनके पुत्र ने असहाय, गरीबों में खाद्य सामग्री व राशन वितरित किया। उपस्थित लोगों ने शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के सरल व्यवहार को याद करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम प्रधान वंदना त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी अपने क्षेत्र की जनता को अपने परिवार की तरह मानते थे। वे हमेशा अपने क्षेत्र में लोगों के बीच उपस्थित रहते थे। उनके पुत्र आलोक त्रिपाठी ने कहा कि वह आज हमारे बीच भले ही न हो लेकिन उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा हम सबके ऊपर बना रहेगा। इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर अजय त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, राम शिरोमणि त्रिपाठी, अमर बहादुर सिंह, प्रकाश चंद त्रिपाठी, विजय यादव, गिरीश चन्द त्रिपाठी, संजय पटेल, प्रभाकर दूबे, वेदांत त्रिपाठी, वरुण त्रिपाठी, आयुष आदि उपस्थित रहे।

Previous articleघर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे सपा कार्यकर्ता
Next articleकोरोना संक्रमित मृतक के परिजनों में 6 लोग मिले पॉजिटिव