शर्म छोड़ो, चुप्पी तोड़ो अभियान के तहत किया जागरूक

Must Read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने शर्म छोड़ो, चुप्पी तोड़ो अभियान के तहत रविवार को नगर के हुसेनाबाद स्थित खनुसपुर मोहल्ले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सेनेटरी पैड जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत महिलाओं व किशोरियों को निःशुल्क सेनेटरी पैड तथा कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क का वितरण किया। संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने महिलाओं व किशोरियों को सेनेटरी पैड के उपयोग के लिये प्रेरित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण सिर्फ आर्थिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी होना अत्यंत आवश्यक है। सखी वेलफेयर फाउंडेशन महिलाओं के साथ बैठकर माहवारी जैसे मुद्दे पर खुलकर चर्चा कर रही है। उन्होंने कहा कि सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने शर्म छोड़ो चुप्पी तोड़ो के तहत मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे पर नारी सम्मान चैलेंज की शुरुआत किया है। जिसके अंतर्गत फेसबुक पर किसी एक जरूरतमंद महिला या किशोरी को सेनेटरी पैड के प्रति जागरूक करके सेनेटरी पैड देते हुए फोटो फेसबुक वॉल पर पोस्ट करनी है। उन्होंने उक्त अभियान में हिस्सा लेने की अपील किया है। तूलिका श्रीवास्तव ने पीरियड के दौरान संक्रमण से होने वाली बीमारियों की जानकारी देते हुए पोषण युक्त भोजन के लिए जरूरी आहार के बारे में बताया। विजयलक्ष्मी यादव ने कोविड-19 समस्या के प्रति जागरूक किया। आभार किरण देवी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर संगीता देवी, पूजा सत्यार्थी, लल्ली, प्रीति सत्यार्थी, आशा आदि उपस्थित रहीं।

 

जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने शर्म छोड़ो, चुप्पी तोड़ो अभियान के तहत रविवार को नगर के हुसेनाबाद स्थित खनुसपुर मोहल्ले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सेनेटरी पैड जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत महिलाओं व किशोरियों को निःशुल्क सेनेटरी पैड तथा कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क का वितरण किया। संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने महिलाओं व किशोरियों को सेनेटरी पैड के उपयोग के लिये प्रेरित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण सिर्फ आर्थिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी होना अत्यंत आवश्यक है।
सखी वेलफेयर फाउंडेशन महिलाओं के साथ बैठकर माहवारी जैसे मुद्दे पर खुलकर चर्चा कर रही है। उन्होंने कहा कि सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने शर्म छोड़ो चुप्पी तोड़ो के तहत मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे पर नारी सम्मान चैलेंज की शुरुआत किया है। जिसके अंतर्गत फेसबुक पर किसी एक जरूरतमंद महिला या किशोरी को सेनेटरी पैड के प्रति जागरूक करके सेनेटरी पैड देते हुए फोटो फेसबुक वॉल पर पोस्ट करनी है। उन्होंने उक्त अभियान में हिस्सा लेने की अपील किया है। तूलिका श्रीवास्तव ने पीरियड के दौरान संक्रमण से होने वाली बीमारियों की जानकारी देते हुए पोषण युक्त भोजन के लिए जरूरी आहार के बारे में बताया। विजयलक्ष्मी यादव ने कोविड-19 समस्या के प्रति जागरूक किया। आभार किरण देवी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर संगीता देवी, पूजा सत्यार्थी, लल्ली, प्रीति सत्यार्थी, आशा आदि उपस्थित रहीं।

अतुल राय जलालपुर, जौनपुर (टीटीएन) 26 जून। स्थानीय थाना क्षेत्र के तुल्लापुर (रेहटी) गांव निवासी व किसान सभाजीत पाल (58 वर्ष) की गुरुवार को आकाशीय की चपेट में आने से मौत गई। गुरूवार की शाम उक्त किसान नेवादा गांव स्थित एक खेत में अपनी गायों को चरा रहे थे। जब तेज पानी आया तो वे छाता लेकर पास में कटहल के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गये। तभी तेज आवाज और चमक के साथ बिजली पेड़ पर गिर गई जिससे सभाजीत पाल झुलस गए और कटहल का पेड़ भी फट गया। परिजन उन्हें तुरन्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जलालपुर ले गये जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मृतक अपने पीछे पत्नी राज देवी और दो बेटों ओम प्रकाश पाल और जय प्रकाश पाल को छोड़ गये। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सिरकोनी, जौनपुर। क्षेत्र के बन्दीपुर स्थित शराब की दुकान को हटाने की माँग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध गया और धरने पर बैठ गए। उक्त गांव पर स्थित शराब की दुकान को ग्रामीण यह कह कर हटाना चाहते है कि इसके चलते आस पास में गन्दगी फैल रही है। साथ ही कुछ अराजक तत्व भी आ कर यहां बवाल करते है। धरने पर विशाल सिंह, कल्लू, मोनू सिंह, बंटी सिंह, विपिन यादव, सनी गुप्ता, संदीप अग्रहरि, चन्दन राजभर, नीरज गुप्ता, विकास शर्मा सहित अन्य रहे। पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ की मनाई गई पुण्यतिथि जौनपुर (टीटीएन) 26 जून। जफराबाद के पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी की द्वितीय पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गांव हरिद्वारी में मनाई गई। इस मौके पर उनके पुत्र ने असहाय, गरीबों में खाद्य सामग्री व राशन वितरित किया। उपस्थित लोगों ने शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के सरल व्यवहार को याद करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम प्रधान वंदना त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी अपने क्षेत्र की जनता को अपने परिवार की तरह मानते थे। वे हमेशा अपने क्षेत्र में लोगों के बीच उपस्थित रहते थे। उनके पुत्र आलोक त्रिपाठी ने कहा कि वह आज हमारे बीच भले ही न हो लेकिन उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा हम सबके ऊपर बना रहेगा। इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर अजय त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, राम शिरोमणि त्रिपाठी, अमर बहादुर सिंह, प्रकाश चंद त्रिपाठी, विजय यादव, गिरीश चन्द त्रिपाठी, संजय पटेल, प्रभाकर दूबे, वेदांत त्रिपाठी, वरुण त्रिपाठी, आयुष आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

साइबर ठगी को लेकर किया गया जागरूक

साइबर ठगी को लेकर किया गया जागरूक पवन मिश्रा कौशम्बी। साइबर अपराधी अपराध करने के नये-नये तरीकों का इस्तेमाल करके आम...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This