Tuesday, May 19, 2026
HomeJaunpurसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

-

अतुल राय जलालपुर, जौनपुर। क्षेत्र के श्याम केसरी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 80 करोड़ भारतीयों को 5 किग्रा गेहूं या 5 किग्रा चावल 5 माह यानी नवम्बर 2020 तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से मुक्त देने की घोषणा पर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री के द्वारा देश को सम्बोधित करते हुए की गयी। इस घोषणा को संस्था के अध्यक्ष बी के गौतम ने कहा कि यह देश की जनता के हित में लिया गया निर्णय है। जिससे देश की गरीब असहाय जनता को सीधे लाभ पहुंचेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जौनपुर। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर स्थित बजरंग बली मंदिर कुटी परिसर में सपा नेता लकी यादव ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, केशजीत यादव, राहुल यादव, रामनाथ यादव, तेजू यादव प्रधान, मंगल यादव, शुभम, आनन्द, मुलायम, शशिकांत, संस्कार, मेवा आदि उपस्थित रहे।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में बुधवार की सुबह गांव के मनबढ़ों ने महिला सहित तीन लोगों की पिटाई कर घायल कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार की सुबह आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ों ने रुकसाना 40 वर्ष, शमसाद 35 वर्ष एवं गुलजार 22 वर्ष को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। नवनीत यादव सिरकोनी, जौनपुर। क्षेत्र के मनहन गांव में गुरुवार की सुबह को सर्प के काटने से एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी। परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गॉव निवासी राजबहादुर विश्वकर्मा की पुत्री गीता देवी खाना बनाने के लिए घर में रखे उपले को निकाल रही थी और किशोरी ने जैसी ही उपले निकालने चली तो उस पर बैठा सर्प ने गीता को डंक पार दिया। लोग आनन फानन में उसे चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने सिकरारा चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया। अपने मुखिया के जन्मदिन पर उन्होंने आधा दर्जन गांवों में जाकर पौधरोपण किया। इससे साथ ही मुसहर बस्ती में जाकर परिजनों व बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को आज उत्तर प्रदेश की जनता विकास, अधिकार एवं न्याय का कार्यकाल मानती है। कहा कि आज विरोधी भी अखिलेश यादव के कार्यो की सरहाना करते हुये दिखायी पड़ते हैं और किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर पर विक्रम यादव, फुर्तीलाल कन्नौजिया, सतवंत यादव, गुलाब यादव, हृदय नारायण यादव, ओम प्रकाश यादव आदि प्रमुख रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को फतेहगंज स्थित आर एन महाविद्यालय पर सपा नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केक काटाकर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए बृहद पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय परिसर में दिन में लगभग दस बजे भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद हो गए। कार्यक्रम स्थल को रंगविरंगी गुब्बारों व मालाआें से सजा दिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव ने उक्त विद्यालय में केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बृहद विद्यालय परिसर व आस-पास के गांव में जाकर पौधरोपण किया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का पांच साल का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है, जिसे जनता आज भी याद करती है। उनके साथ जिलासचिव केशजीत यादव, यशवंता यादव, राना प्रताप यादव, दिवाकर यादव, आनंद यादव आदि प्रमुख रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: पेंशनर्स, कर्मचारियों व शिक्षकों ने बीएन सिंह को संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में दी श्रद्धांजलि

पेंशनर्स, कर्मचारियों व शिक्षकों ने बीएन सिंह को संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में दी श्रद्धांजलितेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन...

Jaunpur News: अहिप के आयाम राष्ट्रीय छात्र परिषद ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

अहिप के आयाम राष्ट्रीय छात्र परिषद ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन नीट पेपर लीक का जताया गया विरोध: डा. वीरेन्द्र प्रताप उच्चस्तरीय जांच...

Jaunpur News: जमदग्निपुरम विकास मंच एवं जौनपुर मॉर्निंग वॉकर्स सोसाइटी ने किया सम्मान समारोह

जमदग्निपुरम विकास मंच एवं जौनपुर मॉर्निंग वॉकर्स सोसाइटी ने किया सम्मान समारोहतेजस टूडे ब्यूरो अजय पाण्डेय जौनपुर। उत्तर प्रदेश का एक अनमोल शहर "हमारा अपना जौनपुर"...

Jaunpur News: एक दिवसीय मेकअप सेमिनार का हुआ आयोजन

एक दिवसीय मेकअप सेमिनार का हुआ आयोजन प्रतिभागियों ने सीखीं आधुनिक ब्यूटी तकनीकेंतेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुराना चौक स्थित एक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular