Sunday, May 10, 2026
HomeJaunpurट्रांसफार्मर फुंकने से क्षेत्रवासी परेशान

ट्रांसफार्मर फुंकने से क्षेत्रवासी परेशान

-

पंकज बिंद महाराजगंज, जौनपुर। क्षेत्र के स्थानीय पड़ाव का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से क्षेत्रवासी व व्यापारी उमस भरी गर्मी में बेहाल हैं। पिछले दो महीनों में दो ट्रांसफार्मर लगे। लोड अधिक हो जाने से ट्रांसफार्मर जल जाते हैं। जहां पिछले 3 दिन से बिजली गुल है वहीं लाइट और पानी की समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ब्लॉक का भी कनेक्शन जुड़ा हुआ है लेकिन फिर भी शिकायत करने के बाद कोई उचित व्यवस्था नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से ट्रांसफार्मर जल्द से जल्द बनवाने की मांग किया।

पंकज बिंद
महाराजगंज, जौनपुर। क्षेत्र के स्थानीय पड़ाव का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से क्षेत्रवासी व व्यापारी उमस भरी गर्मी में बेहाल हैं। पिछले दो महीनों में दो ट्रांसफार्मर लगे। लोड अधिक हो जाने से ट्रांसफार्मर जल जाते हैं। जहां पिछले 3 दिन से बिजली गुल है वहीं लाइट और पानी की समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ब्लॉक का भी कनेक्शन जुड़ा हुआ है लेकिन फिर भी शिकायत करने के बाद कोई उचित व्यवस्था नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से ट्रांसफार्मर जल्द से जल्द बनवाने की मांग किया।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में बुधवार की सुबह गांव के मनबढ़ों ने महिला सहित तीन लोगों की पिटाई कर घायल कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार की सुबह आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ों ने रुकसाना 40 वर्ष, शमसाद 35 वर्ष एवं गुलजार 22 वर्ष को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने सिकरारा चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया। अपने मुखिया के जन्मदिन पर उन्होंने आधा दर्जन गांवों में जाकर पौधरोपण किया। इससे साथ ही मुसहर बस्ती में जाकर परिजनों व बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को आज उत्तर प्रदेश की जनता विकास, अधिकार एवं न्याय का कार्यकाल मानती है। कहा कि आज विरोधी भी अखिलेश यादव के कार्यो की सरहाना करते हुये दिखायी पड़ते हैं और किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर पर विक्रम यादव, फुर्तीलाल कन्नौजिया, सतवंत यादव, गुलाब यादव, हृदय नारायण यादव, ओम प्रकाश यादव आदि प्रमुख रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को फतेहगंज स्थित आर एन महाविद्यालय पर सपा नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केक काटाकर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए बृहद पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय परिसर में दिन में लगभग दस बजे भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद हो गए। कार्यक्रम स्थल को रंगविरंगी गुब्बारों व मालाआें से सजा दिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव ने उक्त विद्यालय में केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बृहद विद्यालय परिसर व आस-पास के गांव में जाकर पौधरोपण किया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का पांच साल का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है, जिसे जनता आज भी याद करती है। उनके साथ जिलासचिव केशजीत यादव, यशवंता यादव, राना प्रताप यादव, दिवाकर यादव, आनंद यादव आदि प्रमुख रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: कलश यात्रा से 33 कोटि देवताओं को हुआ आमंत्रण

कलश यात्रा से 33 कोटि देवताओं को हुआ आमंत्रण श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से सुख शान्ति के साथ मिलती है मुक्तितेजस टूडे सं. पंकज बिन्द महराजगंज,...

Jaunpur News: थाना समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, 3 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

थाना समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, 3 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त, शेष मामलों के समाधान के लिये दिये...

Jaunpur News: कंटेनर फंसने से रेलवे का हाइट गेज क्षतिग्रस्त

कंटेनर फंसने से रेलवे का हाइट गेज क्षतिग्रस्ततेजस टूडे सं. राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। बीती रात एक कंटेनर रेलवे क्रासिंग पर फंस जाने से हाइट गेज...

Jaunpur News: डांस से रोकने पर भड़के बाराती, जमकर चली लाठी—डण्डे, दोनों पक्ष से 10 लोग घायल

डांस से रोकने पर भड़के बाराती, जमकर चली लाठी—डण्डे, दोनों पक्ष से 10 लोग घायलतेजस टूडे सं. अतुल जायसवाल रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिधवन...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular