Tuesday, May 19, 2026
HomeJaunpurलायंस क्लब क्षितिज ने डाक्टरों को किया सम्मानित

लायंस क्लब क्षितिज ने डाक्टरों को किया सम्मानित

-

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप सिंह ने डाक्टर्स डे के अवसर पर डाक्टरों को उनके सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया। जिसमें डा. चन्दन गुप्ता खासनपुर, डा. अजय कुमार सिंह वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक को अंगवस्त्रम एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने कहा कि डाक्टर धरती पर भगवान का रूप होते हैं। आज कोरोना महामारी के समय में जिस तरह से डाक्टर्स अपनी जान की परवाह न करते हुए मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं वह सराहनीय है। इस अवसर पर रवि मिंगलानी, चंद्रशेखर जायसवाल, सर्वेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे। आभार सचिव विष्णु सहाय ने व्यक्त किया।

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप सिंह ने डाक्टर्स डे के अवसर पर डाक्टरों को उनके सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया। जिसमें डा. चन्दन गुप्ता खासनपुर, डा. अजय कुमार सिंह वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक को अंगवस्त्रम एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने कहा कि डाक्टर धरती पर भगवान का रूप होते हैं। आज कोरोना महामारी के समय में जिस तरह से डाक्टर्स अपनी जान की परवाह न करते हुए मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं वह सराहनीय है। इस अवसर पर रवि मिंगलानी, चंद्रशेखर जायसवाल, सर्वेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे। आभार सचिव विष्णु सहाय ने व्यक्त किया।

नवनीत यादव सिरकोनी, जौनपुर। क्षेत्र के मनहन गांव में गुरुवार की सुबह को सर्प के काटने से एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी। परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गॉव निवासी राजबहादुर विश्वकर्मा की पुत्री गीता देवी खाना बनाने के लिए घर में रखे उपले को निकाल रही थी और किशोरी ने जैसी ही उपले निकालने चली तो उस पर बैठा सर्प ने गीता को डंक पार दिया। लोग आनन फानन में उसे चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने सिकरारा चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया। अपने मुखिया के जन्मदिन पर उन्होंने आधा दर्जन गांवों में जाकर पौधरोपण किया। इससे साथ ही मुसहर बस्ती में जाकर परिजनों व बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को आज उत्तर प्रदेश की जनता विकास, अधिकार एवं न्याय का कार्यकाल मानती है। कहा कि आज विरोधी भी अखिलेश यादव के कार्यो की सरहाना करते हुये दिखायी पड़ते हैं और किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर पर विक्रम यादव, फुर्तीलाल कन्नौजिया, सतवंत यादव, गुलाब यादव, हृदय नारायण यादव, ओम प्रकाश यादव आदि प्रमुख रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को फतेहगंज स्थित आर एन महाविद्यालय पर सपा नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केक काटाकर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए बृहद पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय परिसर में दिन में लगभग दस बजे भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद हो गए। कार्यक्रम स्थल को रंगविरंगी गुब्बारों व मालाआें से सजा दिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव ने उक्त विद्यालय में केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बृहद विद्यालय परिसर व आस-पास के गांव में जाकर पौधरोपण किया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का पांच साल का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है, जिसे जनता आज भी याद करती है। उनके साथ जिलासचिव केशजीत यादव, यशवंता यादव, राना प्रताप यादव, दिवाकर यादव, आनंद यादव आदि प्रमुख रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: पेंशनर्स, कर्मचारियों व शिक्षकों ने बीएन सिंह को संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में दी श्रद्धांजलि

पेंशनर्स, कर्मचारियों व शिक्षकों ने बीएन सिंह को संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में दी श्रद्धांजलितेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन...

Jaunpur News: अहिप के आयाम राष्ट्रीय छात्र परिषद ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

अहिप के आयाम राष्ट्रीय छात्र परिषद ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन नीट पेपर लीक का जताया गया विरोध: डा. वीरेन्द्र प्रताप उच्चस्तरीय जांच...

Jaunpur News: जमदग्निपुरम विकास मंच एवं जौनपुर मॉर्निंग वॉकर्स सोसाइटी ने किया सम्मान समारोह

जमदग्निपुरम विकास मंच एवं जौनपुर मॉर्निंग वॉकर्स सोसाइटी ने किया सम्मान समारोहतेजस टूडे ब्यूरो अजय पाण्डेय जौनपुर। उत्तर प्रदेश का एक अनमोल शहर "हमारा अपना जौनपुर"...

Jaunpur News: एक दिवसीय मेकअप सेमिनार का हुआ आयोजन

एक दिवसीय मेकअप सेमिनार का हुआ आयोजन प्रतिभागियों ने सीखीं आधुनिक ब्यूटी तकनीकेंतेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुराना चौक स्थित एक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular