Homeआजमगढ़सपा पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों को इकट्‌ठा करने का कर रही काम:...

सपा पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों को इकट्‌ठा करने का कर रही काम: शिवपाल

सपा पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों को इकट्‌ठा करने का कर रही काम: शिवपाल

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जिले के दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। भाजपा पर निशाना साधते हुए सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इंडिया की मजबूती से भाजपा पूरे देश में घबराई हुई है। सपा महासचिव का जिले में पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का संकल्प लिया। सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने जिले के नेहरू हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि एक दिन पूर्व जौनपुर से पूर्वांचल का दौरा शुरू किया हूं। हमारा मकसद पार्टी के साथ ही संगठन को मजबूत करना है। हम सपा के पुराने लोगों को इकट्‌ठा कर संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं जिससे कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया जा सके। आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के सवाल पर सपा महासचिव का कहना है कि मैं इस बात को कई बार बोल चुका हूं कि पार्टी का जो भी निर्देश होगा उसे स्वीकार किया जाएगा। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है। इस बयान पर हम नहीं जाना चाहते हैं। जिले में ईकाई भंग होने के सवाल पर सपा महासचिव का कहना है कि बहुत जल्द गठित कर ली जाएगी। सपा महासचिव ने इंडिया जो गठबंधन बना है के सवाल पर कहा कि सपा के लोग संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इंडिया संगठन बहुत मजबूत है। यही कारण है कि एनडीए के लोग पूरे देश में इंडिया से घबराए हुए हैं। सपा पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों को इकट्‌ठा करने का काम कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read