HomeChitrakootतीर्थ स्थलों के सौंदर्यीकरण में नहीं बर्दाश्त की जायेगी लापरवाही: अभिषेक

तीर्थ स्थलों के सौंदर्यीकरण में नहीं बर्दाश्त की जायेगी लापरवाही: अभिषेक

तीर्थ स्थलों के सौंदर्यीकरण में नहीं बर्दाश्त की जायेगी लापरवाही: अभिषेक

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के अस्थाई कार्यालय गणेश बाग एवं यूपीटी तिराहा सीतापुर के सुंदरीकरण तथा बरहा हनुमान मंदिर परिक्रमा मार्ग पर गेट निर्माण का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि भगवान श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट उत्तर प्रदेश में बरहा के हनुमान मंदिर के पास परिक्रमा मार्ग पर इसी तरह की डिजाइनिंग के आकर्षक गेट का निर्माण कराया जा रहा है जो बहुत ही सुंदर व भव्य होगा। जिलाधिकारी ने श्री तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के अस्थाई कार्यालय के बाउंड्री वॉल निर्माण, गेट निर्माण, बोरिंग, कार्यालय की मरम्मत, फाउंटेन वाल, इंटरलॉकिंग खड़ंजा निर्माण,सीसी रोड, रिपेयरिंग, टाइल्स आदि के कार्यों को देखा। उन्होंने परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल को निर्देश दिए की फर्नीचर के लिए जेम पोर्टल से व्यवस्था कराएं जो मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है उसे गुणवत्तापूर्ण कराया जाए अच्छी तरह से विद्युत व्यवस्था कराई जाए फाल सीलिंग सभी जगह होना चाहिए किनारे किनारे कार्यालय के रेलिंग की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। तथा कार्यालय के अंदर मिट्टी की भी भराई करा कर बाउंड्री वॉल के साइड में फ्लावर्स लगाए जाएं। तत्पश्चात उन्होंने यूपीटी तिराहा सीतापुर के सुंदरीकरण कार्य में जिसमें फाउंटेन वाल की कास्टिंग का कार्य चल रहा था वॉटर कनेक्शन व्यवस्था के बारे में परियोजना प्रबंधक ने बताया कि कराया जा रहा है जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक से कहा कि जो पोद्दार इंटर कॉलेज तथा एक तरफ और अतिक्रमण है उसको उपजिलाधिकारी कर्वी से संपर्क कर तत्काल हटाया जाए तथा दोनों तरफ म्यूरल्स वाल बनाए जाएं इस फाउंटेन में अच्छी लाइटिंग तथा यूपीटी की तरफ दीवाल पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाए। इसके बाद उन्होंने बरहा हनुमान मंदिर के पास गेट निर्माण का निरीक्षण किया जिसमें परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए कि जो डिजाइन गेट निर्माण की दी गई है उसी के अनुसार बनाया जाए तथा दोनों तरफ की नाला नालियों को भी ढकवा दिया जाए उसके ऊपर फुटपाथ बनाया जाए पंचायत भवन के पास जो कुंआ है उसको अच्छी तरह से कवर करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। दोनों तरफ म्यूरल्स बनाए जाएं तथा रेलिंग एवं हार्टीकल्चर वर्क भी कराया जाए। निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल कुलदीप सिंह, सहायक अभियंता सुनील कुमार, अवर अभियंता अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read