Homeमहोबासीएम अनुश्रवण सिस्टम की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सीएम अनुश्रवण सिस्टम की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सीएम अनुश्रवण सिस्टम की समीक्षा बैठक सम्पन्न

अनूप सिंह
महोबा। जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कमांड सेंटर एवं मुख्यमंत्री अनुश्रवण सिस्टम की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार महोबा में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी नें सभी विभागों के अधिकारिओं को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने विभागों से सम्बंधित आवेदन पत्रों को तुरंत निस्तारित करते हुए उसकी फीडिंग पोर्टल पर कराएं, इसकी समीक्षा हर सप्ताह की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी अपने विभाग से सम्बंधित किसी भी आवेदन को पेंडिंग ना छोडें यदि ऐसा पाया गया तों सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने मत्स्य, कृषि, उद्यान, खादी ग्रामोद्योग, सिंचाई विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों, नवजवानों को अपने-अपने विभागों से सम्बंधित योजनाओं का लाभ दें तथा रोजगार भी उपलब्ध कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी चित्रसेन सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे जुबेर बेग, उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ जितेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी चरखारी प्रदीप कुमार, उप जिलाधिकारी महोबा संजीव कुमार राय सहित सभी विभागों के अधिकारीगण एवं पटल सहायक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read