सोये कांवरिये की मोबाइल चोरी
निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के बाजार स्थित गणेश मंदिर के समीप रात को सोये कांवरिये का अज्ञात चोरों द्वारा एंड्रायड मोबाइल चुरा लिया गया जिसकी कीमत हजारों मे बताया गया।
कांवरिया जब उठा और मोबाइल गायब देखा तो हंगामा किया। कांवरियों ने जिसकी लिखित सूचना मिर्जामुराद थाने पर पहुंचकर दी। कांवरिया भोलू जायसवाल निवासी उगापुर जिला भदोही का बताया गया जो अपने साथियों के साथ प्रयागराज से बनारस स्थित बाबा विश्वनाथ धाम को जल चढ़ाने जा रहा था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















