कांवरियों को कोई परेशानी न होः कोतवाल
सं. प्रदीप कुमार
बिलग्राम/मल्लावां, हरदोई। स्थानीय थाने के कोतवाल ने कांवड़ियों के साथ की पेट्रोलिग जिससे कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो। सावन मास के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए रविवार की सुबह से ही कांवड़िया गंगा तट के लिए रवाना हुए जहां डीजे पर थिरकते हुए कांवड़िया गंगा की ओर रवाना हुए। इसके साथ ही कोतवाल ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए बम-बम भोले के साथ कांवड़ियों को रवाना किया। बिलग्राम तहसील क्षेत्र के गंगा तट मेंहदी घाट व राज घाट के लिए क्षेत्र के गांव नयागांव, ईश्वरपुर साइ, बगदाद, बटवारा चकोला, मेंहदी खेड़ा, कुरसठ सहित दर्जनों गांव के कांवरिया डीजे के साथ रवाना हुए।
कोतवाल सुनील सिंह ने कांवरियों का उत्साहवर्धन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ कांवरियों को मेहंदी घाट पर राजघाट के लिए रवाना किया। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल श्री सिंह भारी पुलिस बल के साथ मुख्य मार्ग पर पेट्रोलिंग करते हुए दिखाई दिए। साथ ही कांवरियों को किसी भी परेशानी के लिए मार्ग पर तैनात दिखाई दिये। उन्होंने कहा कि हम लोगों का कर्तव्य है कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ कांवरियों को गंगा तट से जल भरकर क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर में जलाभिषेक करें जिससे हर भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो और विश्व का कल्याण हो। इसको लेकर निष्ठापूर्वक ड्यूटी का निर्वहन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था करना हमारा कर्तव्य है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















