HomeAyodhyaहौंसले से उड़ान भरने वाले सौमित्र संवार रहे गरीब बच्चों का भविष्य

हौंसले से उड़ान भरने वाले सौमित्र संवार रहे गरीब बच्चों का भविष्य

हौंसले से उड़ान भरने वाले सौमित्र संवार रहे गरीब बच्चों का भविष्य

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को नवोदय में प्रवेश दिलाने के लिये नियमित ले रहे अतिरिक्त क्लास
मलेशिया की संस्था से भी अपनी टीम के साथ जुड़े हैं दिव्यांग सौमित्र
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। लक्ष्य को हासिल करने में सौमित्र ने अपनी दिव्यांगता को आड़े नहीं आने दिया। कुछ कर गुजरने की इच्छा शक्ति उनमें इस कदर प्रभावी थी कि दिव्यांगता होने के बाद भी कठिन परिश्रम से उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी प्राप्त की। अपने हौसले से उड़ान भरने वाले सौमित्र आज गरीब बच्चों का भविष्य भी संवार रहे हैं।

Jaunpur News : ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने का सपना हर विद्यार्थी देखता है। गरीब बच्चों के लिए यह दूर की बात है, लेकिन सौमित्र परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले ऐसे गरीब बच्चों को पढ़ा लिखा कर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने के काबिल बना रहे हैं। वह मलेशिया की एक संस्था गिव बैक टू द कम्यूनिटी से जुड़े हैं। संस्थापक किरनदीप संधु ओर से 62 बच्चों को स्मार्टफोन भी दिए गए हैं। सौमित्र ने शिक्षकों की एक टीम बनाई है। अतिरिक्त समय निकालकर सभी शिक्षक बच्चों को पढ़ाते हैं। गणित विषय पढ़ाने के लिए सहायक के रूप में दो अन्य निजी शिक्षक विशाल एवं प्रेमप्रकाश को लगाया गया है। संस्था की ओर से इन्हें चार-चार हजार रुपये दिए जाएंगे। बच्चों को आनलाइन के अलावा क्लास रूम में बैठाकर पढ़ाया जाता है। डा. अनामिका मिश्रा के अनुसार यह पहल जिले में पहली बार शुरू हुई है। मौके पर संस्था में 66 बच्चे नामांकित हैं। डा. मिश्रा ने बताया कि बीते सात माह से अब तक तीन सौ कक्षाएं पूर्ण हो चुकी हैं। बताया कि तैयारी कर रहे बच्चों में पूरा, मया, मिल्कीपुर, रुदौली, मसौधा एवं बीकापुर के बच्चे शामिल हैं। टीम में अपर्णा द्विवेदी, निधि महिंद्रा, संजय, प्रज्ञा पांडेय, पंकज आर्या, निवेदिता, पंकज, सत्येंद्र, संतोष, संपूर्णानंद, आदर्श, अंकिता बारी के अलावा बीटीसी प्रशिक्षु अखिलेश, जानवी, अंशू, ज्योशना आदि शामिल हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read