Jaunpur News : संस्था के हित के लिये करता रहूंगा सहयोगः राज्यमंत्री
भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति ने किया सम्मान समारोह
जौनपुर। भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति की ओर से शकरमंडी स्थित अशोक बैंकर के आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जहां खेल राज्य एवं युवा कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव, नवनिर्वाचित एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू व पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह प्रतापगढ़ का सम्मान किया गया।

इस मौके पर सभी अतिथियों का संस्था की तरफ से अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंत्री गिरीश यादव ने संस्था को आश्वासन दिया कि इस संस्था में मैं पूरा सहयोग दूंगा, जनपद के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। एमएलसी बृजेश सिंह ने कहा कि जनपद वासी मुझे जो दायित्व देंगे, मैं उन्हें पूरा करने का सदैव प्रयास करूंगा और केंद्र व राज्य की जो योजना है, उसे जौनपुर में लाकर विकास करूंगा। आए हुए सभी लोगों का स्वागत राजन, सौरभ व आदर्श बैंकर व आभार सह संयोजक रामजस मिश्रा, अशोक बैंकर व सुभाष अग्रहरी ने प्रकट किया। इस अवसर पर डा. वीएस उपाध्याय, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, डा. मदन मोहन वर्मा, संजय सेठ जेब्रा, मनोज अग्रहरी, रामजीत सिंह, संजय मिश्रा, अमर जौहरी, शमशीर, नीरज शाह, प्रभाकर मौर्य, प्रशांत एडवोकेट, सुरेंद्र जायसवाल, घनशाम साहू, मनोज सोनकर, साहेब लाल, हिंदू युवा वाहिनी के रमेश सिंह, सुधीर सिंह उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















