HomeFirozabadएसओजी व पुलिस टीम ने पकड़ी अवैध शराब, चालक गिरफ्तार

एसओजी व पुलिस टीम ने पकड़ी अवैध शराब, चालक गिरफ्तार

एसओजी व पुलिस टीम ने पकड़ी अवैध शराब, चालक गिरफ्तार

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद एवं एसओजी पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करी करने वाले एक शातिर आरोपी मुकेश को 292 पेटी गैर प्रान्त की अवैध शराब व परिवहन में प्रयुक्त गाड़ी सहित गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार गुरूवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एक केन्टर बन्द बाडी उत्तराखण्ड नम्बर का जो सिरसागंज की तरफ से आ रहा है जिसमें गैर प्रान्त की अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में भरी हुई है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल पुलिस हरकत में आई और मिली सूचना के अनुसार मौके पर पहुंच गई। एसओजी और पुलिस टीम ने गाड़ियों की चेकिंग करना शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस को देख कैंटर गाड़ी चालक भागने लगा। तभी पुलिस ने गाड़ी चालक और गाड़ी को हिरासत में लिया गये। शिकोहाबाद नोशहरा पुल के पास पुलिस टीम द्वारा गाड़ी को चेक करने पर कैंटर गाड़ी से अवैध शराब की पेटियां बरामद हुई। पकड़े गये केन्टर बन्द बाडी से अवैध अंग्रेजी शराब की 95 पेटी जिसमें 1140 बोतले, 101 पेटी जिसमें 2424 हाफ बोतले, 96 पेटी जिसमे कुल 4608 क्वाटर अंग्रेजी शराब काँच की बोतलों में ब्लू स्ट्रॉक चण्डीगढ़ मार्का बरामद की गयी। एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि शिकोहाबाद नोशहरा पुल के पास से पुलिस ने एक कैंटर गाड़ी से शराब की पेटीया बरामद की है जिसमे चालक को हिरासत में लिया गया है। अवैध शराब चंडीगढ़ से दरभंगा बिहार जा रही थी। पूरी गाड़ी में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कैमरे लगे हुए थे और गाड़ी के आगे अमेजॉन कंपनी का बोर्ड लगा हुआ था। चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इस घटना में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी विधिक कार्यवाही की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read