Homeबांदानहीं रहे समाजवादी नेता डा. शिव नारायण

नहीं रहे समाजवादी नेता डा. शिव नारायण

नहीं रहे समाजवादी नेता डा. शिव नारायण

वयोवृद्ध नेता ने अपने आवास पर ली अंतिम सांस
रूपा गोयल
जसपुरा, बांदा। स्थानीय कस्बा निवासी डा. शिव नारायण सिंह 92 वर्षीय वयोवृद्ध समाजवादी नेता ने शुक्रवार की सुबह अपने निवास जसपुरा में दम तोड़ दिया। इन्होंने 19 70 में निर्दलीय विधानसभा का चुनाव लड़ा और 1980 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी (राज नारायण की पार्टी) से विधानसभा का चुनाव लड़े थे। इतना ही नहीं, बाँदा जनपद, हमीरपुर जनपद तथा फतेहपुर जनपद के प्रसिद्व समाजसेवी तथा सन् 1964 से डाक्टरी के जरिये लोगों की सेवा किये। जो बाँदा हमीरपुर से मरीज इनकी अस्पताल जसपुरा में दवा कराने आते थे और मरीज ठीक होकर जाते थे। इतना ही नहीं, इनकी अस्पताल में एक समय मरीजों की लाईन लगा करती थी जो डा. शिव नारायण सिंह के नाम से जाने जाते थे। आज उनके न रहने पर कस्बा जसपुरा शोक से डूबा हुआ है। कस्बा जसपुरा ही नहीं, बल्कि जनपद बाँदा, हमीरपुर याद कर रहा है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे, इसलिए उन्हें अब समाजवादी नेता के नाम से भी जाना गया। उनका अंतिम संस्कार उनके बड़े बेटे भूपेंद्र सिंह ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read