राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने निर्वाचन ड्यूटी में लगे शिक्षकों के मानदेय भुगतान की उठायी आवाज
रूपा गोयल
बांदा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राहुल द्विवेदी को सौंप कर निर्वाचन ड्यूटी में लगे शिक्षकों के मानदेय की मांग किया। जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि निर्वाचन ड्यूटी में लगे कई शिक्षकों के निर्वाचन संबंधी मानदेय का भुगतान अभी तक प्राप्त नहीं हुआ। साथ ही द्वितीय प्रशिक्षण का मानदेय भुगतान भी प्राप्त नहीं हुआ। ज्ञापन सौंप कर समस्त शिक्षकों का नियमानुसार शासन द्वारा निर्धारित मानदेय भुगतान करने की मांग की गई है। साथ ही जो शिक्षक निर्वाचन ड्यूटी में नहीं पहुंच पाए थे, उन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा द्वारा प्राथमिक की दर्ज करने एवं 19 मई का वेतन/मानदेय रोकने के आदेश जारी किए गए। उक्त के संबंध में भी जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया कि भीषण गर्मी आदि के कारण कई शिक्षक बीमार हो गए जिससे वह निर्वाचन ड्यूटी में समय से नहीं पहुंच सके। ऐसे में ऐसे शिक्षकों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जो कार्मिक वास्तविक समस्याओं के कारण निर्वाचन ड्यूटी में नहीं पहुंच पाए हैं, उन पर कोई कार्रवाई न करने की मांग की गई है। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष पंकज सिंह सहित दिलीप सिंह, मनोज सिंह, अमरपाल सिंह, अमित वर्मा, सन्तोष सिंह कछवाह, उदयवीर सिंह, भरत सिंह, धनंजय सिंह प्रजापति, श्वेतराज सिंह, दयाशंकर द्विवेदी, बाबूराम वर्मा,मुबीन, रामप्रकाश खरे, सुरेंद्रवीर वर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














