भक्ति ज्ञान एवं वैराग एक—दूसरे के पूरकः आचार्य गणेश

भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ
रूपा गोयल
ओरन, बांदा। भव्य कलश यात्रा के साथ सिंहपुर के ब्रह्मपुरवा में श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत हुई। श्रीमद् भागवतकथा के पहले दिन पद्म पुराण से उद्धत श्रीमद् भागवत कथा का महात्म्य, कथा सुनने के नियम श्रोता तथा वक्त के गुण ज्ञान भक्ति बैग का चिंतन तथा गोकर्ण गीता व धुंधकारी उद्धार कथा का वर्णन किया। ज्ञान भक्ति एवं वैराग्य का वर्णन करते हुए कथा वाचक आचार्य गणेश दत्त त्रिपाठी ने बताया कि बिना ज्ञान के भक्ति वंध्या के समान है तथा बिना भक्ति का ज्ञान अनाथ है। यदि प्रेम भक्ति की अधिकता है तो ज्ञान वहां कुंठित हो जाता है और यदि ज्ञान की अधिकता है तो वहां भक्ति कुंठित हो जाती है। भक्ति प्रबल होने पर ज्ञान को एक तरफ रखकर माता शबरी ने प्रभु राम को अपने झूठे बेर खिलाए तथा विदुरानी द्वारा श्री कृष्ण को केले के छिलके खिलाए गए। कथा यजमान रामचंद्र यादव ब्रजिमा देवी सहित भारी संख्या में श्रोता भक्त मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














