नटवार में समाजसेवी ने बांटा कम्बल
धर्मेन्द्र सिंह
बिक्रमगंज, रोहतास (बिहार)। दिनारा प्रखंड के नटवार बाजार में समाजसेवी नारायण शाह उर्फ महावीर प्रसाद ने बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब व असहाय लोगों के बीच शनिवार को कंबल का वितरण किया। करीब 300 गरीब असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया गया। हरिहर प्रसाद, उमा शंकर सिंह, हिमांशु सिंह, धीरज गुप्ता, अधिवक्ता मैथली शरण पाठक, एचके सिंह, विद्याशंकर सिंह, गौरव पाठक, अमन गुप्ता, बसंती देवी, राधिका देवी आदि उपस्थित थे। समाजसेवी की पुत्री राधिका देवी ने बताया कि पिता जी हर साल ठण्डी में असहाय लोगों के बीच कंबल के वितरण करते हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वितरण किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














